हमीरपुर, जनवरी 15 -- सरीला। मकर संक्रांति के पर्व पर जलालपुर गांव के पास बेतवा नदी के भेड़ी डांडा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के से ही आसपास के गांवों के साथ-साथ जालौन जनपद से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बेतवा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसिद्ध माहेश्वरी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजन-अर्चना की। मौके पर एसडीएम बलराम गुप्ता और सीओ शाहरुख खान ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जलालपुर थाना प्रभारी अजित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। तहसीलदार राममोहन कुशवाहा बैलगाड़ी से बेतवा नदी के निरीक्षण के लिए घाट तक पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...