धनबाद, जनवरी 31 -- धनबाद। भेलाटांड बस्ती में शुक्रवार को तार टूटने से क्षेत्र में चार घंटे बिजली नहीं रही। दोपहर 11 बजे तार टूटा, दोपहर तीन बजे के बाद मरम्मत कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गई। तब जाकर लोगों को राहत मिली। वहीं तार टूटने से क्षेत्र में रहे लोगों के बीच हड़कंप मच गया था। सूचना स्थानीय लोगों ने विभागीय कर्मचारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच तार जोड़कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...