धनबाद, फरवरी 9 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। जोगता थाना क्षेत्र के टाटा भेलाटांड़/जोगता मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर रात भेलाटांड़ बस्ती स्थित काली मंदिर के समीप टोटो और कार की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टोटो सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों के अलावा चालक घायल हो गए। टोटो में पति-पत्नी और उनकी चार वर्षीय पुत्री सवार थे। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जोगता पुलिस ने कार को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी भानु बनर्जी अपनी पत्नी व पुत्री के साथ टोटो (संख्या जेएच10 सीसी 7770) पर सवार होकर धनबाद से डॉक्टर से इलाज कराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान भेलाटांड़ काली मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रही कार (संख्या जेएच10 सीजी 8448) ने टोटो को ज...