बांका, मई 16 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सुईया पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए भेलवा गांव से लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मुसो सिंह को गिरफ्तार कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मुसो सिंह पुलिस को बार-बार चकमा देकर फरार हो जाता था। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष विशाल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने वाले आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी आरोपी अब भी फरार हैं, वे स्वयं न्यायालय में आत्मसमर्पण कर लें, अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.