रांची, जनवरी 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के युवा महोत्सव 'स्पंदन' में भेदभाव के आरोपों को लेकर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन आजसू और आदिवासी छात्र संघ का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। आक्रोशित छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी की और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र संगठनों का आरोप है कि 22-24 दिसंबर को आयोजित युवा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 15 प्रथम पुरस्कार विजेताओं के साथ पक्षपात किया गया। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय आयोजन के लिए ऐसे छात्रों का चयन किया गया जो न तो 'स्पंदन' के प्रतिभागी थे और न ही विश्वविद्यालय के नियमित छात्र हैं। आरोप लगाया गया कि योग्य आदिवासी विद्यार्थियों को दरकिनार कर प्राध्यापकों के चहेते और एनएसएस इकाई से जुड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.