बदायूं, जून 13 -- भेड़ चराने जा रहे नाबालिग को पीटा मूसाझाग। भेड़ चराने जा रहे नाबालिग संग मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव अंतीनगला निवासी कुंवर पाल का 16 वर्षीय बेटा लालू चार जून को जंगल मे भेड़ चराने जा रहा था। गांव के सेवाराम, भोजराज, धर्मपाल ने पुरानी रंजिश को मानते हुए गालीगलौज करते हुये उसके साथ मारपीट की। चीखने चिल्लाने पर ग्रामीणेां को आता देख आरोपी हत्या की धमकी देते हुये भाग निकले। घायल लालू को लेकर पिता कुंवरपाल की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...