नोएडा, जनवरी 20 -- दनकौर, संवाददाता। मोहम्मदपुर गुर्जर गांव में दूषित पानी से सोमवार को 25 भेड़ों की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी फैक्टरी संचालक को हिरासत में लिया, लेकिन शाम को उसे छोड़ दिया गया। वहीं, एनजीटी की टीम ने फैक्टरी के केमिकल और पानी के नमूने लिए। राजस्थान निवासी बाला सिंह सोमवार दोपहर अपनी भेड़ों को महमदपुर गांव के जंगल में चरा रहा था। भेड़ें गांव के नजदीक बनी फैक्टरी से निकल रहे पानी को पीने पहुंच गईं। पानी पीते ही एक-एक कर भेड़ों की मौत होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्सक टीम को मौके पर बुलाकर भेड़ों का इलाज शुरू किया, लेकिन जब तक 25 भेड़ मर चुकी थीं। अब भी 50 से अधिक भेड़ों का इलाज हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने फैक्टरी बंद कराकर संचालक को हिरासत में लिया, लेकिन शाम होने तक बिना कार्रवाई उसको छोड़ दिया। दनकौर पुलिस ने इस माम...