महाराजगंज, फरवरी 13 -- महराजगंज, निज संवाददाता। निचलौल ब्लॉक के भेड़िया ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का बड़ा मामला सामने आया है। मनरेगा पार्क व पंचायत भवन निर्माण में कुल 7 लाख 15 हजार 371 रुपये की वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई है। डीएम संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर गठित टीम की जांच में अनियमितता उजागर होने के बाद प्रधान को नोटिस जारी किया गया है। सचिव से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक भेड़िया गांव के मनरेगा पार्क में मिट्टी भराई के मामले में 1.34 लाख रुपये सीधे ट्रैक्टर मालिक के निजी खाते में भेज दिए गए। इसके अलावा साइन बोर्ड न लगाने और अधिक मूल्यांकन दिखाकर कुल 2.71 लाख की गड़बड़ी मनरेगा मद में मिली। राज्यवित्त योजना के तहत पंचायत भवन में मिट्टी भराई के नाम पर बिना टेंडर प्रक्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.