बहराइच, नवम्बर 12 -- तेजवापुर(बहराइच) संवाददाता। महसी के गंगापुर गांव में मंगलवार की रात भेड़िए के हमले में घायल 12 साल के बालक की हालत गम्भीर हो गई है। उसे ऑक्सीजन सपोर्ट के जरिए लखनऊ भेजा गया है। सिर के पीछे का हिस्सा गम्भीर जख्मी होने की वजह से सांस लेने में दुश्वारी थी। बालक की सांस पर असर था । ट्रामा सेंटर लखनऊ में उसे भर्ती करा दिया गया है। उसे वेंटीलेटर सपोर्ट की जरूरत पड़ सकती है। दरअसल रात छह बजे के बाद रोहित घर से बाहर लगे हैंडपम्प पर पानी पी रहा था। इस दौरान भेड़िए ने हमला किया और उसे खींचने की कोशिश की। बहन सीमा चिल्लाई और घरवाले दौड़े तो भेड़िया बच्चे को छोड़कर निकल गया। इस दौरान बच्चे के हाथ और सिर पर गहरे जख्म बन गए हैं। सिर के पीछे का एक हिस्सा उखड़ गया है। ऐसे में उसकी स्थिति बिगड़ी है। परिजन घायल रोहित को इलाज के लिए स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.