मधुबनी, सितम्बर 15 -- मधेपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के भेजा थाने के टेकना टोल निवासी 20 वर्षीय सुनील सदाय को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी एसआई सह केस अनुसंधानक विद्या भूषण चौबे ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से की। गिरफ्तार आरोपी भेजा थाना में दर्ज एफआईआर 52/25 का नामजद आरोपित है। प्राथमिकी में आरोपी द्वारा साथियों के सहयोग से तीन लोगों को सोए अवस्था में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा जख्मी करने का आरोप है। यह जानकारी भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने दी है। थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सुनील सदाय को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.