संभल, फरवरी 13 -- गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव भेंसरोली के जंगल में गुरुवार को एक पेड़ पर करीब 12 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेतों की ओर गए लोगों ने अजगर को देखा तो तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी ब्रजमोहन सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और रेस्क्यू टीम संभल को मौके पर बुलाया गया। रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक अभियान चलाते हुए करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अजगर पूरी तरह स्वस्थ था और उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। रेस्क्यू के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास वाले सुरक्षित वन क्षेत्र, गंगा किनारे छोड़ दिया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि भविष्य में किसी भी वन्यजीव के दिखने पर घबराएं नहीं, उसे नु...