बोकारो, दिसम्बर 17 -- नावाडीह, प्रतिनिधि। नावाडीह प्रखंड के भेंडरा पोस्ट ऑफिस प्रांगण में पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत 71 ब्लैक स्मिथी टूल किट (लोहारों द्वारा धातु को गर्म कर आकार देने वाले औजारों का संग्रह) का वितरण मुखिया नरेश कुमार विश्वकर्मा के द्वारा किया गया। पंचायत से 165 व्यक्तियों ने योजना के तहत आवेदन किया था। उनमें से 71 प्रशिक्षण प्राप्त को बैंक ऑफ इंडिया से एक लाख रुपये तक के लोन मिला। कुल मिलाकर 71 लाख रुपए लोन 5 फीसद वार्षिक दर से मिला। यदि सभी समय पर लोन चुका देते हैं तो अगली बार 3 लाख रुपये तक का लोन के लिए योग्य हो जायेंगे। वहीं ब्लैक स्मिथी टूल किट लगभग 20 हजार रुपये का है यानी कुल 14 लाख 20 हजार रुपए का औजार का वितरण किया गया। इसके साथ यदि लोन एलिजिबिलिटी को जोड़ दिया जाए तो लगभग 3 करोड़ रुपये भेंडरा लौह कुटीर उद्यो...