बलिया, फरवरी 11 -- बलिया। मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि धार्मिक भृगु मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के लिए भृगु मंदिर कमेटी और चित्रगुप्त मंदिर कमेटी के साथ बुधवार को संयुक्त वार्ता हुई। इसमें मुख्य गर्भ गृह को छोड़कर शेष सभी संरचनाओं को नए सिरे से भव्य स्वरूप देने पर सहमति बनी ताकि कारिडोर का ऐतिहासिक ,पौराणिक,सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व स्थापित हो सके। कमेटी से लिखित रूप में सहमति का अनुरोध किया गया। कमेटी ने दो में लिखित सहमति और सुझाव का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर शिव कुमार मिश्र अध्यक्ष भृगु कमेटी, विनोद श्रीवास्तव महामंत्री चित्रगुप्त कमेटी, शिव शिव कुमार कोशिकेय के अलावा राजस्व, नगरपालिका व लोकनिर्माण विभाग के कर्मचारी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...