मधुबनी, अगस्त 29 -- बिस्फी, निज प्रतिनिधि। अपने कागज में कराये सुधार,राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार कार्यक्रम अन्तर्गत पंचायत भवन तीसी नरसाम उत्तर में राजस्व महा-अभियान 2025 का द्वितीय शिविर आयोजित किया गया। जहां उपस्थित बंटवारा किए गए जमाबंदी पंजी को दस्तावेजों के आधार पर सुधार कार्य किया गया। साथ ही लगभग 300 भू-स्वामियो के बीच जमाबंदी पंजी बांटा गया। मुखिया साबिया प्रवीण व सरपंच मजहरी खातून द्वारा स्थानीय लोगों में प्रचार -प्रसार से शिविर में भीड़ काफी भू- धारी पहुंचे । कचहरी सचिव त्रिलोकी नाथ के द्वारा जमाबंदी प्रपत्र बांटते समय स्थानीय भू-स्वामी रामवृक्ष कुमार ने बताया कि वे लगभग 5 कट्ठा जमीन बजरंग बली मंदिर में दान दिए है। रामवृक्ष ने इसे पोर्टल पर चढ़ाने का आग्रह किया। शिविर में मुखिया साबिया प्रवीण, राजस्व कर्मचारी संजीत कुमार सुमन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.