छपरा, फरवरी 22 -- मशरक, एक संवाददाता। मशरक थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना चैनपुर गांव की है, जहां घर की मरम्मत एवं सहन की जमीन घेरने को लेकर पट्टीदारों ने रंजीत सिंह की पत्नी नीलम कुमारी देवी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। इस मामले में कृष्णा सिंह, उनकी पत्नी मालती देवी, पुत्र सूरज सिंह, शिवजी सिंह सहित छह लोगों को नामजद किया गया है। दूसरी घटना बंगरा गांव की है। वहां ग्यास कुमार की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि वह अपने पुत्र के साथ दरवाजे पर बैठी थीं, तभी उपेंद्र राय, उनकी पत्नी रीना देवी, हरेंद्र राय के पुत्र सुबास राय और आलोक राय सहित छह लोग आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही...