हल्द्वानी, फरवरी 20 -- हल्द्वानी। भूमि क्रय-विक्रय से जुड़े विवाद को लेकर तीन लोगों ने एक व्यक्ति पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दयाल विहार फेस-2 आरटीओ रोड निवासी गिरिजा भूषण शाही, नन्दपुर कठघरिया निवासी धीरज जोशी और निवारण नगर नवाबी रोड निवासी संजय अधिकारी ने पुलिस को बताया की ग्राम आंवला कोट कोटाबाग में एक महिला से जमीन खरीदी थी। भूमि का पूरा भुगतान कर दिया गया है, लेकिन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया में आपत्ति लगाए जाने के बाद विवाद की स्थिति बनी हुई है। बताया की महिला का पुत्र उन्हें आठ माह से फोन और एसएमएस के माध्यम से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...