देवघर, सितम्बर 3 -- देवघर। देवीपुर थाना के बारवां गांव निवासी उर्मिला देवी ने थाना में दो आरोपियों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास का मामला दर्ज कराया है। गांव निवासी चंचल ठाकुर व रीता देवी को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी में जिक्र है कि 31 अगस्त को आरोपियों द्वारा जमीन का बंटवारा किए बगैर निर्माण कार्य करा रहे थे। उसका विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने हरवे हथियार से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। उसके बाद पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...