गिरडीह, फरवरी 9 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। भू माफिया द्वारा अधिगृहित जमीन को संबंधित विभाग द्वारा मुक्त कराने की दिशा में किसी प्रकार की पहल नहीं किए जाने से क्षुब्ध भू स्वामी नसीम अंसारी ने इंसाफ के लिए हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने भू माफिया सहित अन्य लोगों के विरुद्ध हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाइकोर्ट में दायर याचिका संख्या डब्ल्यू पी सी/1332/2026 में उल्लेख किया है कि मधवाडीह पंचायत के बरियारपुर चमगड़ा मौजा के खाता नंबर 20, प्लॉट नंबर 313, 314, 315 वगैरह भू स्वामी के परदादा लिलो मियां के नाम से खतियान दर्ज है। भू स्वामी उक्त खाता प्लॉट की जमीन का दख़लदार भी है और जमीन से संबंधित लगातार लगान रसीद भी प्राप्त करते आ रहे हैं। भू स्वामी बाहर में मजदूरी करने का फायदा उठाकर भू माफिया द्वारा जबरन उनकी खतियानी जमीन को बाउंड्री वाल ...