रुद्रपुर, मार्च 6 -- रुद्रपुर संवाददाता पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने गुरुवार को भाजपा पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट गेट पर किच्छा के कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के खिलाफ सांकेतिक सत्याग्रह किया। शुक्ला ने आरोप लगाया कि विधायक अपने पद का दुरुपयोग कर भू-माफिया, खनन माफिया और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को संरक्षण दे रहे हैं। शुक्ला ने आरोप लगाया कि बेहड़ पुलिस और प्रशासन पर गलत लोगों के खिलाफ कार्रवाई न करने का दबाव बना रहे हैं। आरोप लगाया कि जो अधिकारी उनकी बात नहीं मानते उन्हें विधायक सार्वजनिक रूप से धमकाते हैं और उनके स्थानांतरण या झूठे मामलों में फंसाने की चेतावनी देते हैं। शुक्ला ने ग्राम दरऊ में हाजी सरवर यार खां द्वारा 40 वर्षों से अवैध रूप से कब्जाई गई भूमि का मुद्दा उठाया। कहा कि इस 30 एकड़ भूमि पर गोशाला बनाने का प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.