शामली, मार्च 22 -- भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा। जिसमें उन्होने देवबंद में वाल्मीकि समाज की श्मशान भूमि पर कब्जे का प्रयास करने वाले भूमाफियों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की। शुक्रवार को दिए ज्ञापनमें उन्होंने कहा कि कस्बा देवबंद में वाल्मीकि समाज की बहुत पुरानी श्मशान घाट की भूमि को दबंगों एवं भूमाफियाओं ने कब्जा करने की कोशिश की। इससे पूर्व भी दबंग भूमाफियों द्वारा वाल्मीकि समाज की इस शमशान की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जाता रहा है। लगभग दो माह पहले फिर से भूमाफियों एवं दबंगों ने कब्जा करने की कोशिश की। जिसका विरोध करने पर दबंगों द्वारा वाल्मीकि समाज के लोगो पर गोलियां बरसाई गई। खेद का विषय है कि पुलिस द्वारा पीड़ित पक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.