बदायूं, दिसम्बर 27 -- उझानी, संवाददाता। जंगल की आरक्षित वन भूमि पर कब्जा करने वाले दबंग भू-माफियाओं की कमर तोड़ने में जिला प्रशासन लग गया है। वन विभाग की टीम पर हमले करने के प्रकरण पर स्वयं डीएम अवनीश कुमार राय एवं एसएसपी डॉ.ब्रजेश कुमार सिंह, डीएफओ निधि चौहान ने संज्ञान लिया है और टीम पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं, इसी क्रम में कार्रवाई जारी है। डीएम अवनीश कुमार राय के निर्देश पर शुक्रवार को सदर तहसीलदार एवं डीएफओ निधि चौहान के नेतृत्व में वन विभाग के एसडीओ जगन्नाथ कश्यप एवं वन क्षेत्राधिकारी विकास वरुण भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ चंदनपुर पहुंचे। यहां टीम ने ट्रैक्टर लगाकर भू-माफियाओं द्वारा गेहूं की बुवाई की गयी फसल को जुताई कराकर नष्ट कर दिया। वन विभाग की यह कार्रवाई दोपहर के करीब शुरू होकर शाम तक जारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.