पूर्णिया, जनवरी 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले में भूमि विवादों के निपटारे और राजस्व अभिलेखों को दुरुस्त करने के लिए शुरू की गई भू-मापी (भूमि मापन) प्रक्रिया एक बार फिर सुर्खियों में है। ताजा आंकड़ों के अनुसार पूर्णिया जिले में भू-मापी से जुड़े कुल 4238 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 2020 आवेदन अब भी लंबित हैं। शेष 2218 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है, लेकिन लंबित मामलों की संख्या प्रशासन और आम लोगों दोनों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भू-मापी आवेदनों के निष्पादन की औसत मासिक दर मात्र 8.4 प्रतिशत है। इस धीमी गति के कारण आवेदकों को महीनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई मामलों में भूमि विवाद, सीमांकन में अस्पष्टता और दस्तावेजों की कमी के कारण प्रक्रिया और लंबी हो जाती है। स्थानीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.