जयपुर, मार्च 19 -- राजस्थान विधानसभा में भूजल प्रबंधन से जुड़ा बिल पेश किया गया। इसे राजस्थान भूजल (संरक्षण और प्रबंध) प्राधिकरण बिल नाम दिया गया है। लेकिन, इस बिल पर बहस होने के बाद जल मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने इसे विधानसभा की प्रवर समिति ( सिलेक्ट कमिटी) को भेज दिया है। इस बिल में जमीन से पानी निकालने पर पाबंदियां लगाने और भूजल दोहन को रेगुलेट करने के प्रावधानों की बात कही गई थी। इसमें पैसा वसूली (जुर्माना लगाने) से जुड़ी बात भी थी। बिल की बहस के दौरान विपक्षी दल के विधायकों ने इसके प्रावधानों पर कई सवाल उठाए। इसमें मीटर कनेक्शन, सरकार के पास संसाधन की कमी और जुर्माना लगाकर पैसा वसूली की बातें सामने आईं। कांग्रेस विधायक हाकम अली, रफीक खान और हरिमोहन शर्मा ने कहा कि सरकार पानी पर पहरा बैठा रही है। बहस के दौरान कहा गया कि एक पानी ही था,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.