देहरादून, फरवरी 19 -- अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने कैबिनेट में भू-कानून पारित करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में भू-कानून लाकर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह जहां उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति को प्रदर्शित करता है, दूसरी ओर वे जो कहते हैं वह करते हैं इस बात को चरितार्थ करता है। भू-कानून लाकर प्रदेश में भू-माफियाओं पर लगाम कसी जा सकेगी। राज्य की संस्कृति बचाने, उत्तराखंड के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने वाला ये कदम मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट की शानदार उपलब्धि है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सख्त भू-कानून आने से पहाड़ से पलायन भी रुकेगा और यहां के क्षेत्रवासी, नौजवान स्वावलंबी होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.