जहानाबाद, दिसम्बर 2 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के निर्देश के आलोक में मंगलवार को मोदनगंज प्रखंड के लिए प्रखंड कार्यालय सह आवासीय भवन के लिए भू अर्जन के लिए रैयतों के साथ बैठक की गयी। अंचल पदाधिकारी मोदनगंज को एलपीसी निर्गत के निर्देशित किया गया, तथा जिनका एलपीसी निर्गत है, उनके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी मोदनगंज एक सप्ताह में रजिस्ट्री करवाने का निर्देश दिया गया। वर्तमान में अभी तक लगभग 80 डी का रजिस्ट्री हुआ है, तथा 65.58 (लगभग 66) डी एलपीसी निर्गत हेतु अभिलेख तैयार हो चुका है। अंचल अधिकारी, मोदनगंज को नियमानुसार एलपीसी निर्गत करने का निर्देश दिया गया तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी मोदनगंज को अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.