मुंगेर, फरवरी 4 -- मुंगेर, एक संवाददाता। डीएम निखिल धनराज ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिला भू-अर्जन अधियाची विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में डीएम ने जिले में चल रही भू-अर्जन से जुड़ी कुल 14 योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के बाद समय सीमा में कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश: डीएम ने योजनाओं की समीक्षा के बाद सभी संबंधित अधियाची विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि, सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि, भूमि अधिग्रहण से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत आने पर अंचलाधिकारी अथवा संबंधित थाना से समन्वय स्थापित कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें, ताकि योजनाओं के कार्यान्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.