पाकुड़, दिसम्बर 29 -- उपायुक्त मनीष कुमार ने जिला में भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने शहरकोल से प्यादापुर मौजा तक जिन रैयतों का भू-अर्जन कार्य पूर्ण एवं क्लियर है, उनके लिए शिविर आयोजित कर एक सप्ताह के भीतर मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सिमपुर से राधानगर मौजा क्षेत्र में भी शिविर लगाकर रैयतों के बीच मुआवजा राशि का शीघ्र भुगतान करने को कहा गया। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन मौजों में राशि की उपलब्धता नहीं है, उनके लिए संबंधित विभाग से तत्काल राशि की मांग की जाए, ताकि भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। इसके अतिरिक्त उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां-जहां स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.