मधुबनी, फरवरी 13 -- मधुबनी। जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से शुक्रवार को भू-अर्जन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित प्रमुख विकास परियोजनाओं के लिए चल रही भू-अधिग्रहण प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान भारतमाला परियोजना की प्रगति पर विशेष चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने एनएचएआई के अंतर्गत भारतमाला परियोजना के पैकेज-1, 2 एवं 3 के निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न करने वाले स्थलों को शीघ्र ही अवरोधों को हटाने का निर्देश दिया,साथ ही, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई को सड़क निर्माण कार्यों में गति लाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। डीएम ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे भू-अर्जन से संबंधित मामलों में भू-अभिले...