टिहरी, अगस्त 16 -- भिलंगना ब्लाक में मान्दरा गांव के नीचे हुए भारी भूस्खलन के कारण बंद पड़ा शहीद विनोद पास सिंह बिष्ट मोटर मार्ग (छतियारा-खवाड़ा) करीब 24 घंटे बाद सुचारू हो सका। हालांकि भूस्खलन पूरी तरह थमा नहीं है और रुक-रुक कर मलबा सड़क पर आ रहा है। जिससे मार्ग के दोबारा बाधित होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि भारी बारिश के बाद मान्दरा गांव के नीचे की पहाड़ी से लगातार मिट्टी और चट्टानें खिसक रही हैं। इससे सड़क पर मलबा जमने के साथ वाहनों की आवाजाही खतरे में पड़ रही है। कई बार मशीनों से मलबा हटाने के कुछ ही घंटों बाद फिर से रास्ता बंद हो जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का भूगर्भीय सर्वेक्षण कराने और उचित ट्रिटमेंट करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि मान्दरा गांव पहले से ही आपदा की दृष्टि से अति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.