उत्तरकाशी, जुलाई 6 -- यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास बीती 23 जून को भूस्खलन की चपेट में आने से लापता चल रहे दो तीर्थ यात्रियों के शव रविवार को भंडेली गाड़ के निकट यमुना नदी में मिले हैं। जिनका जानकी चट्टी में पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नौगांव भेज दिया गया है। बीती 23 जून को तहसील बड़कोट के अंतर्गत यमुनोत्री पैदल मार्ग पर लगभग साढ़े चार बजे स्थान नौ कैंची के पास पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक भूस्खलन होने से मलबे की चपेट में आने से कमलेश जेठवा पुत्र कांतिबाई उम्र 35 वर्ष निवासी मुंबई महाराष्ट्र व कु भाविका शर्मा पुत्री जय शर्मा उम्र 11 वर्ष निवासी बी 58 कृष्णाविहार लापता थे। आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूस्खलन की चपेट में आने से लापता चल रहे दोनों यात्रियों के शव रविवार को लगभग दोपहर 1:30 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.