रुद्रपुर, फरवरी 5 -- बाजपुर। नेशनल हाईवे पर दोराहा के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ भूसे से लदा एक अनियंत्रित ट्राला सड़क किनारे खड़ी कार के ऊपर पलट गया। हादसे में कार सवार 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया। जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। ग्राम कनौरा निवासी नाजिम (30 वर्ष) दोराहा चौकी में तैनात एक एएसआई की कार को धुलवाने के लिए ले जा रहा था। बताया जा रहा है कि हाईवे पर दोराहा के पास कार खड़ी थी, तभी अचानक भूसे से भरा एक ट्राला असंतुलित होकर सीधे कार के ऊपर पलट गया। ट्राला इतना भारी था कि कार पूरी तरह पिचक गई और नाजिम को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-प...