बुलंदशहर, दिसम्बर 12 -- दानपुर। दानपुर गांव में शुक्रवार को महिला बृजेश देवी पत्नी लालू उम्र करीब 30 वर्ष की गेहूं के भूसे में दबकर मौत हो गई। बृजेश के पति लालू ने बताया कि उसकी पत्नी दोपहर करीब 1 बजे पशुओं के लिए भूसा निकालने के लिए अपने घेर पर गई थी। जैसे ही में भूसा निकलने लगी, तभी भूसे की बुर्जी उसके ऊपर गिर गई और भूसे में दबने से उसकी मौत हो गई। एकाएक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना का पता तब लगा जब 2 घंटे तक वह घर वापस नहीं लौटी। उसके पति ने जाकर देखा तो वह भूसे में दबी हुई थी। लालू ने शोर मचाया और आसपास के ग्रामीणों की मदद से बृजेश देवी को बाहर निकाला। दानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...