फतेहपुर, दिसम्बर 22 -- औंग। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थाना क्षेत्र के एक फ्लोर मिल में भूसी गोदाम में मजदूर की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। गाजीपुर के जमुनिया थाना क्षेत्र के बहादुर गांव निवासी 26 वर्षीय मंटू यादव गोधरौली गांव स्थित एक फ्लोर मिल में भूसी हटाने का काम करता है। रविवार रात ड्यूटी के दौरान मंटू यादव भूसी साफ करते समय भूसी में दब गया जिससे दम घुटने से मौत हो गई। साथी कर्मियों ने जब खोजबीन की तो सुबह वह भूसी पर दबा पाया गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री प्रबंधन ने 13 लाख रुपये परिजनों को आर्थिक सहायता दी। जिस पर परिजन माने। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि शवको पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रव...