पीलीभीत, फरवरी 28 -- भूसी भरी ट्रक और डबल डेकर बस में हाइवे पर टक्कर हो गई। तेज धमाके के बीच तड़के हुए हादसे को लेकर हाइवे पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से आठ घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पांच की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामूली चोट आने पर कई लोग अपने घरों को लौट गए। जानकारी लगने के बाद घायलों के परिजन भी पहुंच गए। शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे पीलीभीत पूरनपुर हाईवे पर गोमती गुरुद्वारा के पास पुल पर यात्रियों से भरी डबल डेकर बस और पूरनपुर से आ रही भूसी भरी जा रहे ट्रक में भिड़ंत हो गई। बस में लगभग काफी यात्री सवार थे। तेज धमाके के बीच अफरा तफरी मच गई। बस में सुबह के समय सो रहे यात्रियों की भी नींद टूट गई। जानकारी पर कई लोग मदद को दौड़ पड़े। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.