हरदोई, फरवरी 24 -- बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम विजगंवा में मंगलवार शाम घर के पास खेल रहे पांच वर्षीय मासूम की भूसा लदे पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। ग्राम विजगंवा निवासी शिवम का पांच वर्षीय आयान शाम करीब 6 बजे घर से कुछ दूरी पर बीजगामा तिराहा के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान भूसे से भरा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन वहां से गुजरा और अनियंत्रित होकर बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में आयान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकअप वाहन और उसके चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही बेहटा गोकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक आयान अपने पिता का इकलौता पुत्र था। पिता शिवम किसान हैं। बेटे की असमय मौत से मां...