समस्तीपुर, जनवरी 9 -- समस्तीपुर | रात्रि गश्ती के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने धान की भूसी लदे एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई वैनी थाना क्षेत्र के चंदौली गांव स्थित अख्तियारपुर उच्च विद्यालय के पास की गई। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान उत्पाद विभाग की टीम को सड़क किनारे खड़े एक संदिग्ध दस चक्का ट्रक पर शक हुआ। तलाशी लेने पर ट्रक में धान की भूसी के नीचे छुपाकर रखी गई कुल 4428 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गयी है। बरामद शराब विभिन्न पांच ब्रांडों की बताई जा रही है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि बरामद शराब जिस ट्रक से मिली है, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर हिमाचल प्रदेश का है। घना कोहरा होने के कारण सर्च अभियान के दौरान ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.