आरा, नवम्बर 23 -- बड़हरा, संवाद सूत्र । सिन्हा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नथमलपुर गांव स्थित भूसा रखे दालान से तीन पेटी विदेशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार शराब धंधेबाज नथमलपुर निवासी भोला साह स्व. कृष्णा साह का पुत्र भोला साह है। वह अपने भूसा रखे दालान में शराब छिपाकर रखे हुए था। पुलिस ने उक्त स्थल से तीन पेटी 180 एमएल की टेट्रानुमा विदेशी शराब बरामद की है। छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष कर रहे थे, जिसमें पुलिस बल के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...