गंगापार, फरवरी 4 -- महंगाई की मार से जहां आम लोग बेहाल हैं वहीं मवेशियों को भी इससे दो चार होना पड़ रहा है। मवेशियों का मुख्य आहार गेहूं के भूसे की कीमतों में भारी इजाफा होने के चलते पशुपालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस हालत में पशुपालक अपने मवेशियों को छुट्टा छोड़ने को मजबूर है। क्षेत्र में गेहूं की कटाई -मड़ाई के वक्त आम तौर पर 400 से 500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिकने वाला भूसा वर्तमान में एक हजार रूपये प्रति क्विंटल से भी अधिक में बिक रहा है। पशुपालकों की मानें तो अभी गेहूं पकने में एक माह से ज्यादा समय है। इन दिनों में इसकी कीमतें में तो और इजाफा हो सकता है। भूसे की कीमतों में उछाल का सबसे बड़ा कारण अधिकांश किसान मजदूर न मिलने के कारण गेहूं की कटाई हार्वेस्टर से करवाने लगे हैं जिससे भूसा नहीं बनता है। जबकि हाथ से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.