कौशाम्बी, फरवरी 1 -- जिले के गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के भरण-पोषण के लिए भूसा, साइलेज व पशु आहार का टेंडर समय से कराने को लेकर शासन संजीदा है। मामले में निदेशक प्रशासन एवं विकास डॉ. मेमपाल सिंह ने सीवीओ को पत्र भेजकर टेंडर प्रक्रिया समय पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के समक्ष वित्तीय वर्ष 2026-27 में भूसा, हरा चारा, साइलेज व पशु आहार की समस्या उत्पन्न न हो, इसको लेकर शासन संजीदा दिख रहा है। निदेशक ने कहा है कि टेंडर की अवधि समाप्त होने से पूर्व गोवंशों के चारा-भूसा, साइलेज व पशु आहार मुहैया कराए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया 31 मार्च 2026 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण हो जानी चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने निर्देशित किया है कि गो-आश्रय स्थलों में हरे चारे की आपूर्ति हेतु गोचर भूमि को टैग कर हरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.