अररिया, नवम्बर 20 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज के विस्टोरिया पंचायत के वार्ड 12 में बुधवार को भू विवाद में दो पक्षों में बीच हुई मारपीट में दोनो पक्ष के एक- एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में विस्टोरिया निवासी मनोज बहरदार और मायानंद बहरदार है। वहीं रानीगंज पुलिस में पूर्व से फरार चल रहे थाना क्षेत्र के सतबेर निवासी रमन कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रानीगंज थानाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.