अररिया, फरवरी 5 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के मोहनियां गांव में बीते बुधवार की देर शाम भूविवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने पलासी थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें प्रथम पक्ष के मो मसकूर ने टाटी हटाने से मना करने पर अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई सहित जानलेवा प्रहार कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। नामजदों में मो ममशाद, मो सबदल, मो शेखावत, मो अहद, बीबी मुस्तकीना व बीबी आशिया को शामिल हैं। वहीं द्वितीय पक्ष की ओर से बीबी मुस्तकीना ने पूर्व से चल रहे भूमि विवाद का को लेकर अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई सहित जख्मी करने का आरोप लगाते हुए सात लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज करायी है। नामजदां मो मसकूर, मो खुर्शीद, मो मसूद, मो सऊद आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.