प्रयागराज, जनवरी 30 -- माघ मेला में संचालित भूले-भटके शिविर ने मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल पेश की। एक जनवरी से 30 जनवरी तक इस शिविर के माध्यम से कुल 2129 भूले-भटके श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाया गया। शिविर के अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि इस अवधि में 1300 पुरुष, 745 महिलाएं और 84 बच्चों को उनके परिवारों तक पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि मेला प्रशासन, पुलिस, स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय से यह कार्य संभव हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...