शाहजहांपुर, जनवरी 24 -- शाहजहांपुर। चीनी मिल संघ के एक डायरेक्टर पर गन्ना आपूर्ति में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं। जिला गन्ना अधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि डायरेक्टर ने भूलेख व खतौनी अभिलेखों से अधिक क्षेत्रफल दर्शाकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गन्ना दर्ज कराया और चीनी मिल रौजा में हजारों कुंतल गन्ना सप्लाई कर दिया। शिकायत के अनुसार, 14 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 के बीच कुल 8,090.16 कुंतल गन्ना सप्लाई किया गया, जबकि वास्तविक रकबा इससे काफी कम बताया जा रहा है। आरोप है कि इस दौरान गन्ना विकास निरीक्षक व पर्यवेक्षक पर दबाव बनाकर अभिलेखों में हेराफेरी कराई गई। इसके अलावा, आसपास के किसानों से औने-पौने दामों पर गन्ना खरीद कर उसे अपने खाते में दिखाने का भी आरोप है, जिससे किसानों को आर्थि...