शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित महत्वपूर्ण कार्यालयों का औचक निरीक्षण गुरुवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने की। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित पत्रावलियों और साफ-सफाई की स्थिति को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। डीएम ने भूलेख कार्यालय, संग्रह कार्यालय, संयुक्त कार्यालय और अभिलेखागार का निरीक्षण किया। भूलेख कार्यालय में गार्ड फाइल का अवलोकन करते हुए उन्होंने भूमि अभिलेखों के अद्यतन और सुरक्षित रख-रखाव पर विशेष जोर दिया। डीएम ने कहा कि भूमि से जुड़े अभिलेख संवेदनशील और महत्वपूर्ण होते हैं, इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संग्रह कार्यालय में आरसी पोर्टल की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने राजस्व वसूली से जुड़े मामलों के समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.