धनबाद, फरवरी 22 -- भूली, प्रतिनिधि। भूली डी ब्लॉक सेक्टर 10 के मैदान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को लेकर शुक्रवार को नगर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 251 महिलाओं व युवितयों ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा कथा स्थल परिसर से शुरू हुई व झारखंड मोड, सी ब्लॉक, ई ब्लॉक, शक्ति मार्केट, डी ब्लॉक सेक्टर एक होते हुए भागवत कथा स्थल पहुंची। जहां पंडित उपेंद्र कृष्ण परासर ने विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच डी ब्लॉक सेक्टर 10 स्थित छठ घाट पर कलश में जल भरण कराया। समिति की जूही शर्मा ने बताया कि 22 से 28 फरवरी तक संध्या तीन बजे से वाराणसी से आए कथावाचक उपेंद्र कृष्ण पारासर श्रीमद्भागवत कथा करेंगे। एक मार्च को महाप्रसाद का वितरण होगा। आयोजन में राकेश सिन्हा, पंडित गणेश झा, कुंदन मिश्रा, गौरी मिश्रा, विजय सिन्हा, नारी सेवा सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.