धनबाद, जून 13 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता भूली थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर निवासी चंदन शेखर ने छत से कूदकर जान दे दी। घटना गुरुवार सुबह की है। घटना के बाद उसे धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार शेखर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि चंदन शेखर सुबह घर की छत पर टहल रहा था। तभी उसने अचानक नीचे छलांग लगा दी। घटना के बाद परिजन उसे लेकर धनबाद मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां इमरजेंसी में जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि चंदन शेखर पिछले कुछ वर्षों से मानसिक बीमारी से ग्रस्त था। उसका इलाज रांची के एक मानसिक चिकित्सालय में चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.