अररिया, नवम्बर 24 -- अररिया। एक संवाददाता जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जिलानिया वार्ड संख्या आठ की एक महिला ने भूलवश विषैला पदार्थ खा लिया। इसके बाद महिला की तबियत बिगड़ने लगी। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है। पीड़ित महिला जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के जिलानिया वार्ड संख्या आठ निवासी परवीन बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...