धनबाद, मार्च 12 -- जोड़ापोखर। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के भूलन बरारी कोलियरी के आस पास के जंगलों में से शीशम पेड़ की कटाई लकड़ी तस्कर कर रहे है। लकड़ी काटने को लेकर स्थानीय युवकों व लकड़ी तस्करों के बीच कई बार भिड़त हो चुकी है। बताते हैं कि परियोजना विस्तारीकरण के दौरान डुमरियातांड बस्ती के समीप ओबी गिराने से कई पेड दब गए या फिर ओबी के कारण सुख गए। जिसके बाद बरारी छह नम्बर, भूलन बरारी, डोम धौड़ा बस्ती के कुछ महिलाएं चूल्हा जलाने के लिए पेड़ के छोटी छोटी टहनियों को काटकर ले जाती है। वही युवकों की नजर पेड़ों के मोटी मोटी डाल पर टिकी हुई है। इसकी आड़ में भूलन बरारी में शीशम पेड़ काट कर अवैध रूप से तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है । अब तक फायर एरिया में दर्जनो पेड़ काटे जा चुके हैं। जिस पर कोई लगाम कसने वाला कोई नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.