बोकारो, जनवरी 9 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूलन खेतको में लगा तड़ित चालक यंत्र को अज्ञात चोरों ने गुरुवार की रात्रि में चोरी कर ली। इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बिनांजली ने पेटरवार थाना को एक लिखित शिकायत करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पत्र की प्रति प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) को भी दी है। पेटरवार थाना को दिए आवेदन में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने कहा है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूलन खेतको में लगा तड़ित चालक यंत्र बीते 8 जनवरी की रात्रि में अज्ञात चोरों की ओर से चोरी करने की जानकारी ग्रामीणों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा मुझे फोन के माध्यम से दी। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में छुट्टी हो जाने के बाद चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...