लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- तिकुनियां कोतवाली भूलनपुर निवासी एक युवक की बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में पेड़ से लाश लटकती मिली। उसके गले में मफलर का फंदा पड़ा था। लाश युवक के ही बाग में एक गिरे हुए पेड़ से लटकती मिली। घरवालों के हत्या के आरोप पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भूलनपुर गांव के लवकेश वर्मा उर्फ पप्पू के 21 वर्षीय बेटे प्रांजुल वर्मा का शव बुधवार सुबह गांव के उत्तर बंगाली बाबू के घर के पीछे आम के गिरे हुए पेड़ में लटकता मिला। लाश के गले में एक पतले मफलर का फंदा पड़ा था। सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने पेड़ से लाश लटकी देखी तो घरवालों को जानकारी दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घरवालों के मुताबिक पेड़ की डाल इतनी नीचे थी कि लाश के पैर जमीन छू रहे थे। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस अफसरों ने लाश ...